AyodhyaSports

IPL से पहले अयोध्या पहुंची लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम…रामलला को नवाया शीश

नए सीजन में बेहतर प्रदर्शन की कामना की, टीम का सपोर्ट स्टॉफ व फ्रेंचाइजी के मालिक भी साथ रहे

अयोध्या, 21 मार्च 2026:

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। टीम के कप्तान ऋषभ पंत समेत सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भी टीम के साथ मौजूद रहे।

टीम के पहुंचने से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। खिलाड़ियों ने मंदिर की भव्यता और व्यवस्था की सराहना की। मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव और एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने खिलाड़ियों को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया।

पूजा-आराधना के दौरान सभी खिलाड़ियों ने श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया और नए सीजन में बेहतर प्रदर्शन की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद पूरी टीम अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-21 at 2.40.11 PM

ये भी पढ़ें  कल से होने जा रहा है WPL का आगाज़, जानिए कौन-कौन सी टीमों के बीच होनी है खिताब के लिए जंग ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link