CrimeMaharashtra

महाराष्ट्र : काले जादू से बीमारी ठीक करने का वादा कर शख्स ने परिवार से ₹8.87 लाख ठगे,  मामला दर्ज

ठाणे, 12 जनवरी 2025

काले जादू के जरिए बीमारी ठीक करने का वादा कर ठाणे के भिवंडी में एक परिवार से कथित तौर पर 8.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।

शांति नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान भिवंडी के मिल्लत नगर निवासी हजरत बाबा के रूप में हुई है।

“उसने शिकायतकर्ता के पति और बेटे की बीमारी का फायदा उठाया और उन्हें ठीक करने का वादा करके 8.87 लाख रुपये ले लिए। वह अक्टूबर 2023 से फर्जी अनुष्ठानों में शामिल हो गया। 46 वर्षीय शिकायतकर्ता को यह एहसास होने पर कि उसके परिवार को धोखा दिया जा रहा है, पुलिस से संपर्क किया।

ये भी पढ़ें:

अधिकारी ने बताया कि हजरत बाबा पर महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं की रोकथाम और उन्मूलन और काला जादू अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : कल गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाएंगे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link