National

ममता दीदी… सिंहासन खाली करो, भाजपा आ रही है, पश्चिम बंगाल में CM योगी की हुंकार

जनसभाओं में बोले- आमार सोनार बांग्ला, टीएमसी मुक्तो बांग्ला… अंधकार हटबे, सूरज उगबे, कोमोल खिलबे, माथाभांगा व धुपगुड़ी में सभा और बांकुड़ा में किया भव्य रोड शो

न्यूज डेस्क, 18 अप्रैल 2026:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें करीब आने के साथ राज्य का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने माथाभांगा और धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया और बांकुड़ा में भव्य रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया।

जनसभाओं के दौरान योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और वामपंथी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंच से नारा दिया…ममता दीदी… सिंहासन खाली करो, भाजपा आ रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को घुसपैठियों की धरती नहीं, बल्कि मां काली, मां दुर्गा और मां सिद्धेश्वरी की पावन भूमि के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार जरूरी है।

माथाभांगा में उमड़ी भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि यह जनसमूह संकेत है कि बंगाल एक बार फिर उत्सव भूमि बनेगा और विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने बंगाली में नारा देते हुए का… आमार सोनार बांग्ला, टीएमसी मुक्तो बांग्ला… अंधकार हटबे, सूरज उगबे, कोमोल खिलबे।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 5.47.40 PM

सीएम योगी ने टीएमसी सरकार पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्गा पूजा और विसर्जन में बाधाएं डाली जाती हैं। गोहत्या को बढ़ावा मिलता है और हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि गोमाता को कटने नहीं देंगे, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे और किसी घुसपैठिए को आपके हक पर कब्जा नहीं करने देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की पहचान को बदला नहीं जाने दिया जाएगा और यह भूमि काबा नहीं बल्कि वंदे मातरम् की धरती बनी रहेगी। योगी ने पश्चिम बंगाल को फिर से भारत की कल्चरल कैपिटल बनाने की बात कही।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। उनका कहना था कि संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के प्रयासों में टीएमसी, कांग्रेस और वाम दलों ने बाधा डाली है। यह आधी आबादी का अपमान है।

धुपगुड़ी में भारी जनसमर्थन का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि अब राज्य में विकास और सुशासन का कमल ही खिलेगा। जनसभाओं के बाद बांकुड़ा में उनका रोड शो भी शक्ति प्रदर्शन का बड़ा केंद्र बना। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button