Uttar Pradesh

मुस्लिम युवक भेजता था अश्लील मैसेज…छात्रा ने जान दी, गांव में पुलिस का पहरा

अशरफ अंसारी

इटावा, 3 मई 2025:

यूपी के इटावा जिले में एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार ने दूसरे समुदाय के युवक पर अश्लील मैसेज भेजकर युवती के उत्पीड़न का आरोप लगाया तो तनाव फैल गया। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और लेस दर्ज कर आरोपी युवक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीएससी की पढाई कर रही थी पीड़ित छात्रा

घटना जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र की है। यहां गांव में रहने वाली एक युवती बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। गत 26 अप्रैल को उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां वो मौत से जूझती रही और उसने छह दिन बाद दम तोड़ दिया। आहत परिवार ने इस मामले में उसराहार थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रिजवान नाम का युवक उनकी बेटी को अश्लील मैसेज भेजता था। बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया फिर भी युवक ने हरकतें नहीं बंद नहीं की।

Advertisement

दूसरे समुदाय में पनपा रोष, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

मुस्लिम युवक की हरकत को युवती की मौत का जिम्मेदार बताते हुए दूसरे समुदाय में रोष व्याप्त हो गया। यही नहीं पुलिस पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया। क्षेत्र में तनाव फैलने की भनक पाकर गांव व आसपास पुलिस का पहरा लगा दिया गया। एसएसपी के मुताबिक मामले में केस दर्ज कर आरोपी युवक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  बुन्देलखण्ड की महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत, डेयरी वैल्यू चेन बनी बदलाव की धुरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link