Uttar Pradesh

‘मेरे बेटे की जान को खतरा, योगी सरकार सुरक्षा दे’ – संभल CO अनुज चौधरी के पिता की अपील

संभल,13 मार्च 2025

होली और रमजान को लेकर दिए गए बयान के बाद संभल के सीओ अनुज चौधरी राजनीतिक विवादों में घिर गए हैं। इस बीच, उनके पिता चौधरी बृजपाल सिंह ने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और योगी सरकार से सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अनुज चौधरी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और कुछ राजनीतिक दल इसे बेवजह तूल दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके बेटे को कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदारी उन राजनीतिक दलों की होगी जो इस मुद्दे पर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुज ने सिर्फ यह समझाने की कोशिश की थी कि जैसे मुसलमान ईद का इंतजार करते हैं, वैसे ही हिंदू होली का इंतजार करते हैं। उनके मुताबिक, कुछ पार्टियां माहौल बिगाड़ना चाहती हैं, जबकि प्रशासन शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।

सीओ अनुज चौधरी के पिता ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्या सरकार और राष्ट्रपति ‘लफंडरों’ को अर्जुन अवार्ड देते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि संजय सिंह ने खिलाड़ियों का अपमान किया है और उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लफंडर वह नहीं होता जो देश के मान-सम्मान की बात करे, बल्कि वह होता है जो शराब घोटाले में जेल चला जाए। गौरतलब है कि संजय सिंह ने अनुज चौधरी को “लफंडर टाइप सीओ” कहकर निशाना साधा था, जिससे यह विवाद और गहरा गया।

ये भी पढ़ें  'आतंकवाद समर्थक' पोस्ट करने के आरोप में मेघालय में एक व्यक्ति गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link