Uttar Pradesh

यूपी में नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले, गन्ना आयुक्त पीएन सिंह प्रतीक्षारत

लखनऊ, 15 अप्रैल 2025:

उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सोमवार देर रात हुए तबादलों में कई अधिकारियों को नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

समीर वर्मा महानिरीक्षक निबंधन नियुक्त

समाज कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा को अब महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें:

भूपेंद्र चौधरी को आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग की जिम्मेदारी

लोक निर्माण विभाग में तैनात भूपेंद्र चौधरी को खाद्य एवं रसद विभाग का आयुक्त बनाया गया है।

हीरालाल बने आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर हीरालाल को अब आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां बनाया गया है।

प्रमोद उपाध्याय गन्ना एवं चीनी विभाग के आयुक्त नियुक्त

रेरा के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को अब आयुक्त गन्ना एवं चीनी विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

पीएन सिंह प्रतीक्षारत, दो माह के अवकाश पर

वर्तमान गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को दो महीने के अवकाश पर जाने के चलते प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

वैभव श्रीवास्तव बने पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक

गृह विभाग के सचिव वैभव श्रीवास्तव को पीसीडीएफ (प्रदेश कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

बी. चंद्रकला से पंचायतीराज विभाग का कार्यभार वापस

बी. चंद्रकला से सचिव पंचायतीराज का कार्यभार वापस ले लिया गया है, हालांकि वे सचिव महिला कल्याण विभाग के पद पर बनी रहेंगी।

अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायतीराज विभाग बने

नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अमित कुमार सिंह को अब निदेशक पंचायतीराज विभाग बनाया गया है।

नवीन कुमार जीएस को कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार

सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें  UP ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर: 13 वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले, गोरखपुर, बरेली व प्रयागराज के कमिश्नर बदले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button