Uttar Pradesh

संभल में इंटरनेट सेवा बहाली की तारीख तय नहीं, 27 उपद्रवी अरेस्ट; ताजा स्थिति जानें

संभल,28 नवंबर 2024

संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जब अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और चेतावनी दी, लेकिन हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, स्कूल-कॉलेज और बाजार खुल गए हैं, हालांकि इंटरनेट सेवा गुरुवार शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।पुलिस ने हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया और 45 उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए। अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 100 से ज्यादा लोगों की पहचान कर ली गई है। मुरादाबाद के कमिश्नर ने बताया कि इस हिंसा के मामले में कुल 7 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरों से मिले वीडियो का उपयोग किया है।

ये भी पढ़ें  यूपी : किसानों को बड़ी राहत...पूरी तरह ऑनलाइन होगी कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link