Uttar Pradesh

नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

नोएडा,3 अप्रैल 2025

नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार सुबह बहलोलपुर अंडरपास के पास मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इनके पास से चोरी और स्नैचिंग किए गए कुल 8 मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा और बिना नंबर प्लेट की यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़ा गया बदमाश 50 से अधिक मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

3 अप्रैल को थाना सेक्टर-63 की टीम बहलोलपुर अंडरपास पर चेकिंग कर रही थी, तभी गढ़ी गोल चक्कर की तरफ से बिना नंबर प्लेट वाली यामाहा मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे तेज गति से मोटरसाइकिल दौड़ाते हुए ग्रीन बेल्ट की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो दोनों बदमाश एफएनजी सर्विस रोड पर भागने लगे। इसी दौरान हड़बड़ाहट में उनकी बाइक फिसल गई और दोनों नीचे गिर पड़े। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान निलेश चौहान (22) निवासी फर्रुखाबाद, हाल निवासी सेक्टर-66, नोएडा के रूप में की है, जबकि उसके साथी आदित्य कुमार (20) निवासी अलीगढ़, हाल निवासी बहलोलपुर, सेक्टर-63, नोएडा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से लूटे और चोरी किए गए 8 मोबाइल फोन, 1 अवैध तमंचा (एक खोखा और एक जिंदा कारतूस सहित) और बिना नंबर प्लेट की यामाहा मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तार दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। घायल बदमाश निलेश चौहान ने स्वीकार किया है कि उसने 48-50 से अधिक मोबाइल स्नैचिंग की वारदातें की हैं और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। इस मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली नोएडा पुलिस की टीम के लिए पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) ने 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। नोएडा पुलिस अब इन बदमाशों के अन्य आपराधिक मामलों और इनके गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें  जीआरपी पुलिस की तत्परता लायी पर्यटक के चेहरे पर मुस्कान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link