Lucknow City

लखनऊ व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण, नई टीम ने व्यापारी हितों के लिए काम करने का लिया संकल्प

लखनऊ व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण

लखनऊ, 5 अक्टूबर 2025:

लखनऊ व्यापार मंडल की नवीन मार्केट मुंशी पुलिया इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष वर्मा ने की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री सुहैल हैदर अल्वी, अभिषेक सिंह चौहान व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर विश्व विजय सिंह, महामंत्री महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, कानूनी सलाहकार सरोज शुक्ला, संगठन मंत्री मोहम्मद रईस के साथ शहमीर (शिबू), सुबोध मिश्रा, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह (पप्पू), विवेक बिसेन, अशोक सिंह, जगदीश प्रसाद, महेंद्र यादव, आकाश, राजीव, ताज मोहम्मद, दानिश, चंद्रा, ऋषि कुमार, मोहम्मद रईस, भोला मिश्रा (अशोक), अखिलेश सिंह, जावेद, कुलदीप गुप्ता और अभिजीत ध्रुव चंद्र तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी समाज देश की आर्थिक रीढ़ है, और हमें उस पर गर्व है। संगठन की एकता और सेवा भावना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि नवीन मार्केट मुंशी पुलिया की नई टीम में ऊर्जा और समर्पण दोनों हैं। हमें विश्वास है कि यह टीम व्यापारी हितों के लिए निरंतर कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP विधानमंडल सत्र : हंगामे के बीच ₹24,497 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, विकास कार्यों को मिलेगी गति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link