National

ईरान-इज़रायल में फंसे भारतीय के लिए ऑपरेशन सिंधु जारी, अब तक कुल 4,415 नागरिक स्वदेश लौटे

नई दिल्ली, 28 जून 2025

ईरान-इज़रायल के बीच जारी तनाव के चलते देश के नागरिकों को सुरक्षित देश वापिसी के लिए 18 जून से शुरू किए गए ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 4,415 भारतीय नागरिकों को ईरान और इजरायल से वापस लाया गया है। इसी संदर्भ में शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट ‘एक्स’ पर जानकारी दी और बताया कि अब तक ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत ईरान से 3,597 और इजराइल से 818 सहित कुल 4,415 भारतीयों को वापस लाया गया है। इसके लिए 19 विशेष विमानों और भारतीय वायुसेना के तीन विमानों का इस्तेमाल किया गया है।

जायसवाल ने कहा, “एक विशेष विमान गुरुवार रात 10.30 बजे येरेवन, आर्मेनिया से नई दिल्ली पहुंचा। इस विमान से 173 भारतीय नागरिक सुरक्षित घर लौट आए।” इसके अलावा, 14 विदेशी नागरिकों को निकाला गया है, जिनमें नेपाल के 9, श्रीलंका के 4 और एक भारतीय नागरिक की ईरानी मूल की पत्नी शामिल हैं।

गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए जायसवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंधु 18 जून को शुरू किया गया था। ईरान में करीब 10,000 भारतीय और इजराइल में करीब 40,000 भारतीय नागरिक हैं। ईरान से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए कुल 14 उड़ानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये उड़ानें मशहद, येरेवन, आर्मेनिया और अश्गाबात, तुर्कमेनिस्तान से रवाना हुईं। इजराइल में हवाई क्षेत्र बंद है, इसलिए हम अपने लोगों को सीमावर्ती देशों अर्थात् जॉर्डन और मिस्र से ला रहे हैं और उन्हें विशेष उड़ानों से वापस ला रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

हम मिस्र और जॉर्डन की सरकारों द्वारा हमें दिए गए समर्थन के लिए आभारी हैं। साथ ही, हम ईरान की सरकार को भी धन्यवाद देना चाहेंगे, जिन्होंने हमारे नागरिकों को निकालने के लिए अपना हवाई क्षेत्र हमारे लिए खोला। हम इस विशेष कार्य के लिए ईरान की सरकार के आभारी हैं। इसके अलावा, हम तुर्कमेनिस्तान और आर्मेनिया की सरकारों के भी आभारी हैं।

 

ये भी पढ़ें  फोरलेन पर खड़े ट्रक से टकराकर बस के परखच्चे उड़े, एक की मौत, छह घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link