National

ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान को 300 किमी अंदर घुसकर मारा… IAF प्रमुख ने किया ये खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान को 300 किमी अंदर घुसकर मारा... IAF प्रमुख ने किया ये खुलासा

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर 2025:

भारतीय वायुसेना (IAF) प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक ऑपरेशन के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में 300 किलोमीटर तक घुसकर सटीक हवाई हमले किए और उसे अभूतपूर्व नुकसान पहुंचाया।

मीडिया से बातचीत में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इन हमलों में पाकिस्तान के अत्याधुनिक एफ-16 सहित
चार से पांच लड़ाकू विमानों को नष्ट किया गया। इसके अलावा पाकिस्तान के कम से कम चार रडार सिस्टम, दो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, रनवे के दो हिस्से और तीन अलग-अलग एयरबेस पर स्थित हैंगर को भी निशाना बनाया गया।

उन्होंने बताया कि भारतीय सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को उनके अपने हवाई क्षेत्र में भी उड़ान भरने से रोक दिया। यह इतिहास में दर्ज होगा कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा के भीतर गहराई तक जाकर इतनी सटीक कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें:

एयर चीफ मार्शल सिंह ने आगे बताया कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में दो बड़े युद्ध चल रहे हैं, लेकिन भारत ने निर्णायक कार्रवाई कर पाकिस्तान को संघर्ष विराम की स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि हमने एक राष्ट्र के तौर पर तय किया कि जब हमारा उद्देश्य पूरा हो गया, तो हमने हमले रोक दिए। यही वह रणनीति है जिससे दुनिया को सीख लेनी चाहिए।

Advertisement

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के एक सी-130 श्रेणी के विमान और एक एसएएम (Surface-to-Air Missile) सिस्टम को भी तबाह किया गया। वायुसेना प्रमुख ने जोर देकर कहा कि सभी दावों के ठोस तकनीकी और ऑपरेशनल सबूत भारतीय वायुसेना के पास मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें  26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, अमेरिकी कोर्ट ने खारिज की "आपातकालीन अर्जी"  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link