DelhiNational

पेपर लीक पर PM का सख्त संदेश, संसद मार्च में घायल छात्रों से हॉस्पिटल में मिले जेपी नड्डा

NDA सांसदों के साथ बैठक में कहा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सांसदों से विधायी कामकाज में एकजुट रहने की अपील, विपक्ष से भी सहयोग की उम्मीद, CJP प्रदर्शन में घायल छात्रों से मिले जेपी नड्डा, RML और लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2026:

पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाने का संदेश दिया है। मंगलवार को नई दिल्ली में NDA संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने इसे सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि पूरे देश की जिम्मेदारी बताते हुए ऐसी परीक्षा व्यवस्था तैयार करने पर जोर दिया जिसमें किसी तरह की खामी की गुंजाइश न रहे।

युवाओं के भविष्य को बताया सबसे बड़ी प्राथमिकता

किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने NEET परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसलिए बिना देरी दोबारा परीक्षा कराई गई और समय पर नतीजे भी जारी किए गए। उन्होंने कहा कि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है।

ये भी पढ़ें:

संसद में सहयोग की अपील

बैठक में प्रधानमंत्री ने NDA के सभी सहयोगी दलों से संसद के विधायी कामकाज में एकजुट रहने का आह्वान किया। साथ ही विपक्षी दलों से भी रचनात्मक भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन देश, उसके भविष्य और युवाओं के हित से जुड़े मुद्दों पर सभी सांसदों की साझा जिम्मेदारी है कि वे मिलकर काम करें।
paper-leak-pm-modi-strict-warning-jp-nadda-meets-injured-students (2)

CJP प्रदर्शन में घायल छात्रों से मिले जेपी नड्डा

उधर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सोमवार को CJP के संसद मार्च के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और डॉक्टरों के साथ उनकी स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद जेपी नड्डा लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे, जहां भर्ती घायल छात्रों और प्रदर्शनकारियों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और घायलों के स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की।

पेपर लीक के खिलाफ निकाला गया था संसद मार्च

सोमवार को CJP की ओर से जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला गया था। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। इन्हीं घायलों का हाल जानने के लिए मंगलवार को जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे।

ये भी पढ़ें  यूपी : भारतीय ज्ञान परंपरा पर शोधपीठ को मंजूरी, योगी कैबिनेट ने किया सरकारी मदद का ऐलान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button