Lucknow City

पीडीए चौपाल में सपाइयों का भाजपा पर हमला… सरकार को बताया किसान व शिक्षा विरोधी

एमएम खान

लखनऊ, 26 अक्टूबर 2025 :

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेवाज खेड़ा में पीडीए चौपाल लगाई गई। इस दौरान सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सांसद आर.के. चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने क्षेत्र की समस्याएं सुनते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की।

सांसद आर.के. चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के साथ अन्याय बढ़ा है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही और थाना-तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सबको एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

ये भी पढ़ें:

पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी, बेरोजगारी बढ़ाने वाली तथा शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं को कमजोर करने वाली है। उन्होंने काकोरी की हालिया घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि रामपाल रावत के साथ संगठन विशेष के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अमानवीय व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने कहा कि समितियों में खाद न मिलने के कारण किसानों को धरना-प्रदर्शन तक करना पड़ रहा है।

Advertisement

कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष महादेव रावत द्वारा किया गया। छंगा खेड़ा मजरा देवती में रमेश कुमार रावत ने सहयोग किया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा ने की और संचालन सेक्टर प्रभारी मोहम्मद हनीफ ने किया।

ये भी पढ़ें  Lucknow Airport की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, 352 मजदूरों की जान बची, सामान निकालने में 2 झुलसे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link