National

PM मोदी ने संत कबीर दास जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा – उनके योगदान को हमेशा श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा

नई दिल्ली, 11 जून 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 11 जून (बुधवार) को कवि और संत कबीर दास को उनकी जयंती के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में उनके योगदान को हमेशा श्रद्धा के साथ याद किया जाएगा।

पीएम मोदी ने इस उपलक्ष में एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, “सामाजिक समरसता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले संत कबीर दास जी को उनकी जयंती पर मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके दोहों में शब्दों की सरलता है, तो भावनाओं की गहराई भी है।


” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए आज भी भारतीय जनमानस पर उनका गहरा प्रभाव है। समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में उनके योगदान को सदैव श्रद्धा के साथ याद किया जाएगा।’’

मोदी ने विभिन्न अवसरों पर संत कबीर को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक वीडियो भी साझा किया तथा उन अवसरों की पृष्ठभूमि की आवाज भी साझा की, जब उन्होंने संत कबीर की शिक्षाओं के बारे में बात की थी।

15वीं शताब्दी के संत कवि कबीर की कविताएं नैतिकता और जीवन जीने का पाठ पढ़ाती हैं तथा सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करती हैं, जो अत्यंत प्रभावशाली रही हैं।

 

ये भी पढ़ें  बीएचयू: सीटें खाली फिर भी नहीं मिल रहा एडमिशन……दलित छात्र का आरोप!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link