Unnao City

एक लाख के इनामी इसराइल का मुठभेड़ में अंत… भजन बजाने पर पुजारी की ली थी जान

बांगरमऊ क्षेत्र में छह दिन पूर्व शिव मंदिर बनवा रहे बाबा मिलनदास को चाकुओं से गोद डाला था, पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ में एक दरोगा की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली, एसओजी का सिपाही भी घायल, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद

प्रमोद पासी

उन्नाव, 15 जून 2026:

उन्नाव के बांगरमऊ इलाके में सोमवार तड़के पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश इसराइल उर्फ इजराइल मारा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बाबा मिलनदास की थी और फरार होने के बाद दो दिन पूर्व ही उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार पुरबिया टोला में रहने वाले इसराइल ने अपने कुछ साथियों के साथ बांगरमऊ में 9 जून को बाबा मिलनदास की चाकुओं से गोदकर हत्या की थी। साधु के भाई ने आरोप लगाया था कि राममिलन रामनगर में घर से 500 मीटर दूर शिव मंदिर बनवा रहे थे। बीते कई माह से निर्माण कार्य चल रहा था। यहां वो अक्सर लाउडस्पीकर लगाकर भजन बजाते थे। कुछ दूरी पर मस्जिद भी बनी है। भजन बजाने को लेकर कुछ लोग नाराज थे। इसी कारण विवाद हुआ हत्या कर दी गई।

जांच में लगी पुलिस को इनपुट मिला था कि इसराइल बांगरमऊ क्षेत्र के ताजपुर अंडरपास के पास अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना बांगरमऊ पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान चली एक गोली उप निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि एसओजी के सिपाही विकास भदौरिया के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में इसराइल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक तमंचा, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। इस्राइल बांगरमऊ कोतवाली के गांव ततियापुर का रहने वाला था। वह 20 सालों से बांगरमऊ के मोहल्ला पुरबिया टोला में रहता था।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button