National

प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

नई दिल्ली, 5 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने विदेश दौरे के तहत आज (5 जुलाई) अर्जेंटीना पहुंचे। इस मौके पर अर्जेंटीना के एजेइजा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर मोदी का भव्य स्वागत किया गया। त्रिनिदाद और टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा संपन्न करने के बाद मोदी पांच देशों की यात्रा के तहत अर्जेंटीना पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “द्विपक्षीय यात्रा के लिए ब्यूनस आयर्स पहुंचा हूं, जिसका ध्यान अर्जेंटीना के साथ संबंधों को बढ़ाने पर होगा। मैं राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलने और उनके साथ विस्तृत बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।” वहीं इस दौरे में विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी रक्षा, कृषि, खनन, तेल एवं गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति जेवियर मिली के साथ व्यापक वार्ता करेंगे।बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय यात्रा से भारत और अर्जेंटीना के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी और अधिक गहरी होगी।”

बता दे कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह दूसरी अर्जेंटीना यात्रा है। इससे पहले वे 2018 में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने अर्जेंटीना गए थे। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान भारत-अर्जेंटीना के बीच रक्षा, कृषि, ऊर्जा, परमाणु सहयोग, व्यापार और निवेश पर बातचीत होने की संभावना है। इससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। दोनों देशों के बीच लिथियम आपूर्ति पर समझौता भी संभव है। अर्जेंटीना के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा लिथियम भंडार है।

 

 

ये भी पढ़ें  केसी त्यागी का इस्तीफ़ा, नीतीश करेंगे खेल?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link