Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में 140 लाख हेक्टेयर में होगी रबी की खेती: सूर्य प्रताप शाही

गोरखपुर, 16 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश में धान की खरीद व फसल की कटाई का काम 75 प्रतिशत पूरा हो गया है। इसके साथ ही रबी की फसल की जुताई व बुआई का काम भी तेजी से चल रहा है।

राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज यहां एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस बार 140 लाख हेक्टेयर में रबी की खेती होगी। इसमें सौ लाख हेक्टेयर से ऊपर गेंहू की बुआई होगी, 24 लाख हेक्टेयर में दलहन की और 10 लाख हेक्टेयर में तिलहन की खेती होगी।

कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार किसानों को समय से खाद व बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रही है। इस समय उत्तर प्रदेश में 1 लाख 71 हजार मीट्रिक टन डीएपी है। दो लाख पांच हजार मीट्रिक टन एनपीके है। 70 हजार मीट्रिक टन पोटाश है और 16 लाख 46 हजार मीट्रिक टन यूरिया है।

उन्होंने कहा कि खाड़ी के देशों में समस्या के कारण फॉस्फेट की आपूर्ति में विलंब हो रहा है लेकिन उसका भी हल निकल रहा है।

ये भी पढ़ें  पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में अलर्ट : लखनऊ में संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link