Lucknow City

गणतंत्र दिवस पर सैर का मौका : सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन खुला रहेगा लखनऊ का चिड़ियाघर

26 जनवरी को उमड़ने वाली भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लिया यह निर्णय, स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहने के कारण चिड़ियाघर में दर्शकों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद

लखनऊ, 25 जनवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (लखनऊ चिड़ियाघर) गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को दर्शकों के लिए खुला रहेगा।आमतौर पर सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते चिड़ियाघर बंद रहता है लेकिन 26 जनवरी को उमड़ने वाली भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यह विशेष निर्णय लिया है।

लखनऊ चिड़ियाघर न केवल शहर बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले पर्यटकों और परिवारों के लिए भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। त्योहारों, स्कूल की छुट्टियों और राष्ट्रीय पर्वों पर यहां हजारों की संख्या में लोग बच्चों और परिवार के साथ पहुंचते हैं। गणतंत्र दिवस पर अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहने के कारण इस बार भी चिड़ियाघर में दर्शकों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद है। इसलिए सोमवार को चिड़ियाघर खोलने का निर्णय लिया गया है।

चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर दर्शकों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए सोमवार को चिड़ियाघर खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह दिन परिवारों के लिए बच्चों के साथ समय बिताने और वन्यजीवों के बारे में जानने का अच्छा अवसर होता है।

ये भी पढ़ें:

चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं जिससे दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो। अधिकारियों ने कहा है कि लोग निर्धारित नियमों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर चिड़ियाघर का खुलना दर्शकों के लिए एक खास सौगात माना जा रहा है। इससे लोग राष्ट्रीय पर्व के साथ-साथ मनोरंजन और ज्ञान का भी आनंद ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें  मेरठ : नमो भारत के यात्रियों के लिए सौगात, लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम लांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link