Entertainment

ट्रेलर पर सेंसर की कैंची, संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ रिलीज से पहले अटकी

तय तारीख पर नहीं आ सका ट्रेलर, सीबीएफसी ने मांगे बदलाव, 8 मई को रिलीज शेड्यूल, नई ट्रेलर डेट पर सस्पेंस बरकरार

एंटरटेनमेंट डेस्क, 30 अप्रैल 2026:

संजय दत्त की अपकमिंग कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड के पचड़े में फंस गई है। 30 अप्रैल को आने वाला ट्रेलर आखिरी वक्त पर रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से मंजूरी नहीं मिलने की वजह से मेकर्स को इसे टालना पड़ा।

रिपोर्ट्स के अनुसार सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर में कुछ बदलाव सुझाए हैं। इन्हीं सुधारों के चलते ट्रेलर रिलीज फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है। नई तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इससे पहले फिल्म का टीजर सामने आ चुका है, जिसमें ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र दिखाया गया था। टीजर में महात्मा गांधी की हत्या के बाद लगे बैन और बाबरी मस्जिद गिराए जाने जैसे विवादित मुद्दों को छुआ गया है। फिल्म की कहानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब 100 साल के सफर से प्रेरित बताई जा रही है, जिसकी स्थापना 1925 में हुई थी।

ये भी पढ़ें:

फिल्म में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा नजर आएंगे। निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। प्रोडक्शन निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स और नीम ट्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। कहानी उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  IFFI 2024: “स्वातंत्र्य वीर सावरकर” फिल्म को लेकर बोले रणदीप : सावरकर की छवि खराब करने को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link