Uttar Pradesh

“लखनऊ में यूपी सरकार के विशेष सचिव से 1 करोड़ की ठगी”

लखनऊ,23 अक्टूबर 2024

लखनऊ के गोमतीनगर में रिटायर्ड आईएएस हरि प्रसाद सिंह से शराब की दुकान दिलाने के नाम पर 1 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। ठग दंपती ने 73 लाख नकद और 22.62 लाख का चेक लेकर पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग में पकड़ होने का दावा किया। गोमतीनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड IAS हरि प्रसाद सिंह ने गोमती नगर थाने में आरोपी दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विपुल खंड निवासी हरि प्रसाद सिंह 2017 में यूपी सरकार में विशेष सचिव के पद से रिटायर हुए थे।

पूर्व आईएएस ने बताया ठगी की घटना का पूरा मामला

ये भी पढ़ें:

पूर्व IAS हरि प्रसाद सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 2 मई 2024 को पत्रकारपुरम में चिनहट के राकेश शर्मा से मुलाकात हुई। राकेश ने खुद को पूर्व पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उसकी पूर्व IAS से पहले से जान-पहचान है। उसने हरि प्रसाद का मोबाइल नंबर और पता लेकर घर पर मिलने का वादा किया। अगले दिन, वह अपनी पत्नी शकुन्तला शर्मा के साथ उनके घर आया।

Advertisement

84 शराब के ठेकों का दावा करने वाला ठग

पूर्व IAS हरि प्रसाद सिंह ने पुलिस को बताया कि राकेश शर्मा ने अपने घर आने पर अपनी पत्नी से परिचय कराया। बातचीत के दौरान राकेश ने दावा किया कि उसने पुलिस की नौकरी छोड़कर शराब का कारोबार शुरू किया है और उसकी 84 शराब की दुकानें हैं। उसने यह भी कहा कि उसकी आबकारी विभाग में अच्छी पकड़ है।

ठग ने पत्नी के नाम पर एफएल-2 लाइसेंस का दावा किया

राकेश शर्मा ने बताया कि इतनी दुकानों के साथ अंग्रेजी शराब की दुकान पर सप्लाई के लिए उसकी पत्नी के नाम पर एफएल-2 का लाइसेंस भी मिल गया है। उसने यह भी कहा कि इतनी शराब की दुकानों के लिए अलग-अलग परिचितों के नाम पर टेंडर भरे गए हैं।

ठग दंपती ने पूर्व IAS हरि प्रसाद सिंह को शराब की तीन दुकान दिलाने का झांसा दिया। राकेश शर्मा ने कहा कि वह 5 मई से 30 सितंबर 2024 के बीच आवेदन और आवंटन के लिए 22.62 लाख रुपये के चेक और 75.50 लाख रुपये नकद ले लिए। आरोपी ने पुलिस विभाग में पकड़ होने का दावा करते हुए पूर्व IAS को फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी दी। जब हरि प्रसाद ने पैसे मांगें, तो ठग टालमटोल करने लगे और लाइसेंस की फोटो कॉपी दी, जो बाद में फर्जी निकली। गोमती नगर इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें  पति को पसंद नहीं था पत्नी का REEL बनाना तो कर दी हत्या,वारदात के बाद लाश के पास बैठा रहा आरोपी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link