Punjab

एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष चुने गए सुखबीर बादल, चौथी बार संभालेंगे कमान

अमृतसर, 12 अप्रैल 2025

सुखबीर सिंह बादल को शनिवार को अमृतसर में आयोजित पार्टी के आम प्रतिनिधि अधिवेशन में एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष चुना गया।

बादल का नाम पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने प्रस्तावित किया जबकि पार्टी नेता परमजीत सिंह सरना ने इसका समर्थन किया।

शिअद के नये अध्यक्ष के चुनाव के लिए यहां श्री दरबार साहिब परिसर के तेजा सिंह समुंदरी हॉल में सत्र आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें:

इस अवसर पर बादल की पत्नी एवं बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, दलजीत सिंह चीमा, वरिष्ठ नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Advertisement

2007 से 2017 तक शिअद और उसकी सरकार द्वारा की गई “गलतियों” के लिए अकाल तख्त द्वारा उन्हें ‘तनखैया’ (धार्मिक कदाचार का दोषी) घोषित किए जाने के बाद, 16 नवंबर, 2024 को बादल ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

जनवरी में पार्टी की कार्यसमिति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। इसके बाद शिअद ने नया सदस्यता अभियान चलाया। 

ये भी पढ़ें  लूटपाट का आरोप: पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया…तो युवक ने की खुदकुशी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link