NationalUttar Pradesh

सुल्तानपुर : सीएचसी अधीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम में मिला शव

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 17 मार्च 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. रमेश यादव (47) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को उनका शव आवास के बाथरूम में पाया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

फोन कॉल का जवाब न देने पर हुआ संदेह

ये भी पढ़ें:

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत आयोजित एक स्वास्थ्य कैंप में डॉ. रमेश यादव के न पहुंचने पर स्टाफ ने उन्हें कई बार फोन किया। पहले उन्होंने आने की बात कही, लेकिन बाद में फोन रिसीव नहीं किया। जब स्टाफ उनके आवास पर पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था।

Advertisement

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बरामद किया शव

काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो डॉक्टर का शव बाथरूम में पड़ा मिला। इस घटना की खबर मिलते ही एसडीएम बल्दीराय गामिनी, सीएमओ डॉ. ओपी चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बल्दीराय एसओ धीरज कुमार के अनुसार प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

लखनऊ में रहता है डॉक्टर का परिवार

डॉ. रमेश यादव का परिवार लखनऊ में रहता है। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी अचानक हुई मौत से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  UP के पूर्व IPS अफसर अमिताभ ठाकुर की हालत गंभीर, गोरखपुर से SGPGI लखनऊ रेफर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link