Uttar Pradesh

भारतीय कुश्ती महासंघ से निलंबन हटा, कुश्ती जगत में खुशी

गोंडा,11 मार्च 2025

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से 26 महीने बाद निलंबन हटा लिया गया है, जिससे कुश्ती जगत में खुशी की लहर है। WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री का आभार जताया। पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने भी इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि लंबे समय तक भारतीय कुश्ती को षड्यंत्रों और झूठे आरोपों का सामना करना पड़ा, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका नहीं मिला।

खिलाड़ियों को मिलेगा बराबर मौका – बृजभूषण शरण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह ने पारदर्शी ट्रायल और सभी खिलाड़ियों को बराबर मौका देने की वकालत की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का कुश्ती संघ में हमेशा अहम योगदान रहा है, और भले ही वह अब महासंघ के प्रशासनिक पद पर नहीं हैं, लेकिन खिलाड़ियों के समर्थन में हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने इस फैसले को होली से पहले कुश्ती जगत के लिए एक उपहार बताया और कहा कि अब खेल फिर से पटरी पर लौटेगा।

ये भी पढ़ें:

कुश्ती की नई शुरुआत – संजय सिंह

Advertisement

WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि निलंबन हटने से अब कुश्ती की गतिविधियां सुचारु रूप से चल सकेंगी। निलंबन के कारण ढाई साल से प्रशिक्षण शिविर ठप थे, जिससे खिलाड़ियों को नई तकनीक सीखने और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने का अवसर नहीं मिला। अब शिविरों के फिर से शुरू होने से खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी और भारतीय कुश्ती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें  बजट सत्र में योगी की घोषणा...हर न्याय पंचायत में डिजिटल उद्यमी व महिलाओं के लिए नया बाजार मॉडल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link