Uttar Pradesh

धार्मिक प्रसंग को लेकर हुआ विवाद… दो भाइयों ने लाठी से पीटकर बड़े भाई को मार डाला

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 17 जून 2025:

यूपी के वाराणसी जिले के गंगापुर मंगारी गांव में सोमवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो छोटे भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रमेश राम (50) के रूप में हुई है। रमेश राजमिस्त्री का काम करते थे।

घटना रात करीब 9 बजे की है। बताते हैं कि रमेश अपनी दो वर्षीय नातिन को हनुमान जी की कहानी सुना रहे थे। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी की माता का नाम “अंजनी” लिया तो वहां मौजूद रमेश के छोटे भाई सुभाष की पत्नी फूल कुमारी भड़क गई। दरअसल फूल कुमारी की बेटी का नाम भी अंजनी है। उसने यह मान लिया कि रमेश उनकी बेटी पर तंज कस रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

इस मामूली बात ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पहले सुभाष ने रमेश से बहस की और फिर सबसे छोटे भाई अनिल भी मौके पर पहुंच गया। दोनों भाइयों ने मिलकर रमेश पर लाठियों से हमला कर दिया। रमेश को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा।

Advertisement

रमेश की पत्नी रीता के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों के हस्तक्षेप तक रमेश मरणासन्न हो चुके थे। उन्हें तत्काल सीएचसी और फिर दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रीता की तहरीर पर फूलपुर थाना पुलिस ने आरोपी सुभाष, अनिल और फूल कुमारी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में 66 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, करोड़ो रूपये के थे ईनामी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link