Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव:सपा ने मुरादाबाद कमिश्नर को हटाने की मांग की

मुरादाबाद,28 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान सभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह का तबादला करने की मांग की है।

चुनाव आयोग को भेजे गये ज्ञापन में सपा ने कहा है कि मुरादाबाद मंडल में इनका कार्यकाल 5 वर्ष 8 महीने से अधिक हो गया है। ऐसे में कमिश्नर को हटाए बगैर कुंदरकी में 13 नवंबर का उपचुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और भय मुक्त संपन्न हो पाना संभव नहीं है।

आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के आईएएस अफसर हैं जो उत्तर प्रदेश में 9 साल 8 महीने से प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं।

ये भी पढ़ें:

आंजनेय सिंह के रामपुर के जिलाधिकारी रहने के समय से ही सपा उनको हटाने की मांग करती रही है। उनके कार्यकाल में रामपुर में आज़म खान के खिलाफ अनेक बड़े एक्शन हुए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  यूपी उपचुनाव: भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी भी कूदी पोस्टर वॉर में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link