Lucknow CityUttar Pradesh

UP Sports: 2017 के बाद बदली खेल संस्कृति, 470 खिलाड़ियों के लिए खुला पुलिस में नौकरी का दरवाजा

योगी बोले- मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर ही नए उत्तर प्रदेश की नई खेल संस्कृति, विभिन्न विभागों में 534 से अधिक खिलाड़ियों की हो चुकी सीधी भर्ती

लखनऊ, 8 अक्टूबर 2026:

यूपी में खेल प्रतिभाओं को सम्मान और रोजगार से जोड़ने की दिशा में सरकार की नीतियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘नए उत्तर प्रदेश’ की बदलती खेल संस्कृति बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदेश की नई खेल संस्कृति है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि इसी बदलाव को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इनमें 43 उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षी (नागरिक पुलिस) और 132 आरक्षी (पीएसी) शामिल हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवा के खुल रहे ये द्वार उस बदलाव की तस्वीर हैं जो उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2017 के बाद देखा है। उनके मुताबिक इससे पहले खेल कोटा उपेक्षित था। भर्तियों में प्रतिभा के बजाय सिफारिश और पहुंच की चर्चा होती थी। डबल इंजन सरकार ने खेल प्रतिभाओं को रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जोड़ने का काम किया है।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी नीति का परिणाम है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस में 866 अन्य खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

Advertisement

सरकार के इस कदम को खेल और रोजगार के बीच मजबूत कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। खिलाड़ियों को अब मैदान पर पदक और उपलब्धियों के साथ सरकारी सेवा में आगे बढ़ने का अवसर भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित खिलाड़ियों को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें  दुआएं मांगीं, इनाम रखा... पुलिस ने उन्नाव में खोज निकाला कर्बला से चोरी हुआ 'दुलदुल' घोड़ा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link