Uttar Pradesh

वाराणसी : मदनपुरा के बंद मंदिर में जलाभिषेक करने से रोकने पर विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 22 दिसंबर 2024:

यूपी के वाराणसी के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मदनपुरा में बंद पड़े सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को जलाभिषेक करने जा रहे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने रोका तो हंगामा होने लगा। कार्यकर्ता करीब तीन घंटे तक जलाभिषेक करने की जिद पर अड़े रहे।

एडीएम ने दिया 10 दिन में ताला खुलवाने का आश्वासन

ये भी पढ़ें:

एडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि मंदिर का ताला खुद खुलवाएंगे और जलाभिषेक कराएंगे। इसके लिए एडीएम ने 10 दिन का समय मांगा है। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे इंग्लिश लाइन स्थित कार्यालय में एकत्र हुए और बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाए। इसके बाद कार्यकर्ता मदनपुरा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए निकले लेकिन एडीएम आलोक वर्मा व अन्य अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। जलाभिषेक करने की जिद पर अड़े कार्यकर्ताओं को अधिकारियों ने समझाया कि वे मंदिर का ताला खुद खुलवाएंगे और जलाभिषेक कराएंगे।

जलाभिषेक करने से पहले जांच पूरी होने दें : एडीएम

एडीएम आलोक वर्मा ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को समझाया कि मंदिर में जलाभिषेक करने से पहले जांच पूरी होने दें। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में यह पाया गया है कि वह मंदिर है। वहां रहने वाले लोगों ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई है। कुछ जरूरी कागज अभी तक नहीं मिले हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी में मुठभेड़ : लूट में वांटेड दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button