Lucknow City

अवैध घुसपैठ पर योगी एक्शन मोड में…सभी डीएम को जिलों में डिटेंशन सेंटर बनाने के निर्देश

इन सेंटरों में विदेशी नागरिकता वाले उन व्यक्तियों को रखा जाएगा, जो अवैध रूप से प्रदेश में रह रहे हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक इन्हें यहीं रखा जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐसे घुसपैठियों को उनके मूल देश वापस भेजा जाएगा

लखनऊ, 22 नवंबर 2025:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अवैध घुसपैठ के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने जिलों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की तुरंत पहचान कर सख्त कार्रवाई शुरू करें।

सीएम ने कहा कि कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलों को स्पष्ट रूप से आदेश दिया कि अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रत्येक जनपद में अस्थायी डिटेंशन सेंटर स्थापित किए जाएं। इन सेंटरों में विदेशी नागरिकता वाले उन व्यक्तियों को रखा जाएगा, जो अवैध रूप से प्रदेश में रह रहे हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक इन्हें यहीं रखा जाएगा। सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐसे घुसपैठियों को उनके मूल देश वापस भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  एयरपोर्ट पर बेहोश हुए बुजुर्ग यात्री की मौत... मुंबई में इलाज को पकड़नी थी फ्लाइट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button