Uttar Pradesh

“बाल काटने पर नाई से भिड़ा युवक, थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट”

कन्नौज, 02 अप्रैल 2025

कन्नौज में एक युवक ने नाई पर आरोप लगाया था कि उसने उसकी चुटिया काट दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। युवक ने कहा कि वह 29 मार्च को बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर गया था और उसने साफ तौर पर नाई से चुटिया बचाने की बात कही थी, लेकिन नाई ने उसकी चुटिया काट दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने नाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस की जांच में पता चला कि यह मामला चुटिया काटने का नहीं था। युवक और नाई के बीच लेनदेन का विवाद था, क्योंकि नाई ने 130 रुपये का चार्ज लिया था, लेकिन युवक ने केवल 50 रुपये दिए थे। इस कारण दोनों में झड़प हुई थी, और युवक ने नाई को फंसाने के लिए चुटिया काटने का झूठा आरोप लगाया था।

कन्नौज के क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार के मुताबिक, मामले की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवक ने जानबूझकर नाई को फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस ने पूरी जांच के बाद नाई को छोड़ दिया और मामला खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP बजट 2026 : इंफ्रास्ट्रक्चर और MSME सेक्टर होगा मजबूत, 13 फीसदी से अधिक रकम मंजूर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button