MaharashtraNational

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई, 7 अप्रैल 2025

बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज का रविवार को निधन हो गया। जैकलीन की मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले 13 दिनों से आईसीयू में थीं और रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। खबर है कि जैकलीन अपनी मां के निधन के समय उनके साथ थीं। अदाकारा को कई बार लीलावती के बाहर देखा गया है।

आईपीएल समारोह में शामिल नहीं हुईं जैकलीन :

आपको बता दें कि जैकलीन की मां की तबीयत काफी खराब थी। उन्हें 24 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी वजह से वह आईपीएल में परफॉर्म करने भी नहीं पहुंचीं। उन्हें 26 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच में परफॉर्म करना था।

ये भी पढ़ें:

सलमान खान पहुंचे जैकलीन की मां से मिलने :

Advertisement

अभिनेता सलमान खान भी जैकलीन फर्नांडीज की मां का हालचाल जानने पहुंचे। सुपरस्टार इस मुश्किल घड़ी में अपनी किक को-स्टार के साथ खड़े रहे।

इन फिल्मों में नजर आईं जैकलीन फर्नांडीज :

जैकलीन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने 2009 में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे रितेश देशमुख के साथ रोल में नजर आई थीं। फिल्म का नाम अलादीन था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। वे हाउसफुल 2, मर्डर 2, किक, ब्रदर्स, ढिशूम और जुड़वा 2 में नजर आई थीं। वे आखिरी बार फिल्म फतेह में नजर आई थीं। इस फिल्म में वे सोनू सूद के साथ रोल में थीं। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह सोनू सूद की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी। वे अगली बार अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 और वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी। 

ये भी पढ़ें  अब देश में ही बनेगी राफेल की बॉडी , टाटा ने फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट के साथ मिलाया हाथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link