National

श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे गंभीर रूप से हुए घायल, भारत ने उच्चायुक्त को तलब किया।

नई दिल्ली, 29 जनवरी 2025

मंगलवार सुबह श्रीलंकाई नौसेना द्वारा डेल्फ्ट द्वीप के पास गोलीबारी की घटना में पांच भारतीय मछुआरे घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। यह घटना उस समय हुई जब भारतीय मछुआरे कराईकल बंदरगाह से समुद्र में मछली पकड़ने निकले थे और श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 13 भारतीय मछुआरों का दल परुथी थुराई के पास मछली पकड़ रहा था, तभी श्रीलंकाई नौसेना की गश्ती नाव ने उनका पीछा किया और उन्हें घेर लिया। नौसेना ने आरोप लगाया कि वे समुद्री सीमा पार कर चुके थे और इस आरोप के तहत उनकी मछली पकड़ने वाली नाव और मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें पांच मछुआरे घायल हो गए।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार 13 मछुआरों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं। इन दोनों को जाफना टीचिंग अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, तीन अन्य मछुआरों को मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने श्रीलंकाई कार्रवाई को अस्वीकार्य बताया और इसके खिलाफ औपचारिक विरोध जताया है। इस बीच, जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से मुलाकात की है और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस घटना से दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा और मछली पकड़ने के अधिकारों पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारत ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और इसके खिलाफ अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  स्वास्थ्य सेवाओं में मनमानी पर डिप्टी सीएम खफा... ड्यूटी से गायब सात चिकित्साधिकारी बर्खास्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link