National

जनविश्वास का रिकॉर्ड : नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, CM योगी समेत भाजपा नेताओं ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के नेतृत्व को तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का उदाहरण बताया, प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम ने भी दीं शुभकामनाएं

लखनऊ, 10 जून 2026:

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सर्वाधिक 4399 दिनों तक इस पद पर रहने वाले जननेता बन गए। इस उपलब्धि पर बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत अनेक मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

PM Modi Historic Record Congratulations from BJP Leaders (1)

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र का एक अभूतपूर्व कीर्तिमान बताया। उन्होंने कहा कि 145 करोड़ भारतवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर समर्पित प्रधानमंत्री मोदी का यह रिकॉर्ड देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि इतिहास में ऐसे अवसर विरले ही आते हैं जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं अपितु पूरे युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है।

ये भी पढ़ें:

योगी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में करोड़ों भारतीय विकसित भारत के संकल्प से जुड़े हैं। उन्होंने कामना की कि राष्ट्रसेवा को समर्पित उनकी यह अविराम साधना भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहे।

PM Modi Historic Record Congratulations from BJP Leaders (2)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने भी प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जन-जन के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्थन का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को नई ऊर्जा मिली है और भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को भाजपा नेताओं ने केवल एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड नहीं बल्कि लोकतांत्रिक जनसमर्थन, सुशासन और निरंतर जनसेवा की भावना की बड़ी जीत बताया है। देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  भारतीय सेना का पाकिस्तान को करारा संदेश, ‘मिशन रेडी’ वीडियो से दिखाई ताकत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link