Uttarakhand

हरिद्वार में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन के एक्शन से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर की गई कार्रवाई, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान जारी

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 10 जून 2026:

उत्तराखंड में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत हरिद्वार में एक अवैध मजार पर प्रशासन का बुलडोजर चला। सहारनपुर-झबेड़ा मार्ग पर सरकारी भूमि पर निर्मित इस अवैध संरचना को जिला प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को विधिवत नोटिस भी जारी किया गया था।

हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित के मुताबिक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई जिसमें सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया।

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में वन भूमि और अन्य सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार का स्पष्ट संदेश है कि सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देवभूमि की पहचान को प्रभावित करने वाले ऐसे कब्जों को हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रदेश में अब तक 590 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। लगातार हो रही कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप का माहौल है। प्रशासन सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड लौटने की चाह, जमीन की तलाश में CM तक पहुंची Rishabh Pant की गुहार, धामी ने दिया ये भरोसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link