Uttarakhand

SIR में 19 लाख घरों तक पहुंचा प्रशासन, उत्तराखंड में धीमी रफ्तार पर तीन जिलों को चेतावनी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर को अभियान तेज करने के दिए निर्देश, चम्पावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की सराहना

देहरादून, 10 जून 2026:

उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाताओं तक पहुंच बनाने की कवायद तेजी से जारी है। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय से सभी डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में गणना फार्म वितरण की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Uttarakhand SIR Campaign Admin's Progress Update (1)

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तीसरे दिन बुधवार दोपहर तक प्रदेशभर में करीब 19 लाख मतदाताओं को गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं। यह राज्य के कुल मतदाताओं का लगभग 24 प्रतिशत है। उन्होंने सभी जिलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

डॉ. पुरुषोत्तम ने अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चम्पावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि इन जिलों ने सबसे अधिक गणना फार्म वितरित कर अन्य जनपदों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में आवासीय कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख केंद्रों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक मतदाता इस अभियान से जुड़ सकें।

Advertisement

उन्होंने बीएलओ के साथ तैनात आईटी वालंटियर्स, बूथ अवेयरनेस ग्रुप तथा अन्य सहयोगी टीमों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलों के डीएम वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : मसूरी-देहरादून मार्ग से खाई में गिरी बाइक, पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link