Unnao City

मिट्टी लदे डंपर ने छीन लिया घर का सहारा… कमाऊ बेटे ने हादसे में गंवाई जान, ग्रामीणों में उबाल

ग्रामीणों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ा, डंपर भी कब्जे में लिया, परिवार का सबसे बड़ा बेटा था आकाश, उसी के सहारे चल रहा था घर, देवारा शंकरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों को हादसों की वजह बता रहे लोग

प्रमोद पासी

उन्नाव, 11 जून 2026:

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सजनी इलाके में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपर ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। देवारा शंकरपुर मार्ग पर हुए हादसे में ई-रिक्शा सवार 20 वर्षीय आकाश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर हंगामे के हालात बने रहे। घटना के बाद इलाके में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार को लेकर लोगों में नाराजगी फैल गई।

हादसा पिण्डोखा गांव के पास सुबह करीब आठ बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्लागंज की तरफ से मिट्टी लादकर आ रहा डंपर तेज गति में था। इसी दौरान सामने से आ रहे ई-रिक्शा सवार आकाश वर्मा उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:

Tragedy on Road Speeding Dumper Shatters Family (1)

हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। लोगों ने डंपर को भी अपने कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान देवारा कला गांव निवासी आकाश वर्मा पुत्र स्वर्गीय पुष्पु वर्मा के रूप में हुई। आकाश परिवार में सबसे बड़ा बेटा था और घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसके दो छोटे भाई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंच गए। बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने देवारा शंकरपुर मार्ग पर दौड़ रहे मिट्टी और निर्माण सामग्री लदे भारी वाहनों पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर डंपर अक्सर तय गति सीमा से ज्यादा रफ्तार में चलते हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने, नियमित जांच कराने और सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Cyber Crime : मुंबई में ठगी, गोरखपुर में खरीदा 11 करोड़ का सोना, कई जिलों में छापेमारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link