Ayodhya

अदिति यादव पर अभद्र पोस्ट का मामला पहुंचा साइबर थाने, सपा नेताओं ने रखी कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सपा अधिवक्ता सभा ने दर्ज कराया विरोध, दोषियों की पहचान कर मुकदमा दर्ज करने, विवादित पोस्ट हटाने की मांग, पार्टी पदाधिकारियों ने निष्पक्ष जांच के साथ जल्द कार्रवाई की बात कही

अनिल निषाद

अयोध्या, 11 जून 2026:

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर पार्टी नेताओं ने साइबर थाने में तहरीर देकर विरोध दर्ज कराया है। सपा अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर अदिति यादव के बारे में आपत्तिजनक और अमर्यादित पोस्ट साझा की गई हैं। सपा नेताओं का कहना है कि इन पोस्टों का मकसद उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें:

पदाधिकारियों ने मांग की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सभी विवादित पोस्ट तत्काल हटाई जाएं। साथ ही उन्हें पोस्ट करने या आगे प्रसारित करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

Advertisement

सपा नेताओं ने साइबर पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और ऐसे मामलों में कानून के मुताबिक सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। तहरीर देने के दौरान सपा महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, अधिवक्ता सभा के प्रदेश महासचिव शावेज जाफरी, महानगर अध्यक्ष लाल बहादुर शुक्ला समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  पार्टी में नोट उड़ाकर बाहर निकला फाइनेंसकर्मी लापता, रोड पर मिले जूते ने पुलिस को दिया शव का सुराग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link