Ayodhya

अयोध्या पहुंचे अबू आजमी, बोले- साइकिल सत्ता में जरूरी, गठबंधन पर फैसला अखिलेश करेंगे

अयोध्या में सपा नेताओं से की मुलाकात, युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करने की अपील बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- सिर्फ आरोप लगने पर घर गिराना ठीक नहीं, मंदिर-मस्जिद दोनों की सुरक्षा की बात, बैंकिंग चार्ज बढ़ाने का भी किया विरोध

अनिल निषाद

अयोध्या, 19 सितंबर 2026:

यूपी के अयोध्या पहुंचे समाजवादी पार्टी नेता व महाराष्ट्र विधानसभा के विधायक अबू आजमी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर बात की। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में साइकिल को सत्ता में लाना सभी की जिम्मेदारी है। सेक्युलर वोटों के बंटवारे को रोकने के लिए गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।

अयोध्या में सपा नेताओं से की मुलाकात

अबू आजमी मुंबई से अयोध्या पहुंचे थे। खलीलाबाद जाते समय वह नाका क्षेत्र में पत्रकारों से रूबरू हुए। बातचीत में उन्होंने 2027 Election की तैयारियों के साथ कई राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। कहा कि देश की आजादी व संविधान की रक्षा को लेकर युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नफरत का माहौल बढ़ाया जा रहा है और संविधान खतरे में है। उनका कहना था कि ऐसे माहौल में युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें संविधान के मूल्यों की जानकारी देना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:

बुलडोजर कार्रवाई पर सरकार को घेरा

कानून-व्यवस्था व बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर अबू आजमी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगने के आधार पर किसी व्यक्ति का घर नहीं गिराया जाना चाहिए। अयोध्या के भदरसा के मोईद खान प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि बाद में उनकी बेगुनाही की बात सामने आई। अबू आजमी ने कहा कि अदालत से मुआवजा मिलने के बाद भी किसी व्यक्ति को हुए नुकसान की पूरी भरपाई नहीं हो सकती।

abu-azmi-ayodhya-visit-sp-alliance-2027-election (2)

मंदिर-मस्जिद दोनों सुरक्षित रहने चाहिए

धार्मिक मुद्दों पर अबू आजमी ने कहा कि मंदिर व मस्जिद दोनों सुरक्षित रहने चाहिए। किसी की आस्था को चोट नहीं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी धर्मों के लिए समान है। धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। मुंबई व उत्तर प्रदेश की राजनीति की तुलना करते हुए अबू आजमी ने कहा कि महाराष्ट्र में विपक्ष की बात सुनी जाती है, जबकि उत्तर प्रदेश में विपक्ष की कोई वैल्यू नहीं रह गई है। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका को लेकर भी अपनी बात रखी।

यूपीआई चार्ज को लेकर जताया विरोध

युपीआई शुल्क बढ़ाए जाने के मुद्दे पर भी अबू आजमी ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि महंगाई व आर्थिक परेशानियों के बीच आम लोगों पर अतिरिक्त चार्ज का बोझ नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। जब सरकार का कोई मंत्री अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ धरने पर बैठता है तो यह सरकार के लिए चिंता का विषय है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर यादव उर्फ छोटू सहित सपा के स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत को तैयार अयोध्या : एयरपोर्ट से राम मंदिर तक 20 मंचों पर होंगी 250 कलाकारों की प्रस्तुतियां

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link