Entertainment

ट्रेलर रिलीज : ‘धमाल’ गैंग फिर लौटा… खजाना, चालबाजी, कन्फ्यूजन व कॉमेडी का दिखा तगड़ा डोज

धमाल 4 मूवी के ट्रेलर में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी समेत पूरी स्टारकास्ट की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग दिखी, इमैजिका में खास अंदाज में ट्रेलर लॉन्च कर मेकर्स ने फिल्म के बड़े कैनवास की झलक दी, इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, 13 जून 2026:

कॉमेडी फिल्मों की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। फिल्म धमाल 4 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च को इमैजिका में खास इमर्सिव इवेंट के तौर पर पेश किया, जहां फिल्म के मनोरंजन और भव्यता की झलक देखने को मिली।

ट्रेलर में धमाल गैंग एक बार फिर खजाने की तलाश में दिखाई देता है। हालांकि यह सफर आसान नहीं है। खजाने तक पहुंचने की होड़ में किरदारों के बीच चालबाजी, गलतफहमियां, अजीब हालात और मजेदार घटनाएं लगातार सामने आती हैं। इसी उठापटक के बीच फिल्म में भरपूर कॉमेडी और हंगामे का तड़का देखने को मिलता है।

फिल्म की स्टारकास्ट में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:

धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज़ के बैनर तले किया गया है। पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म 10 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  OTT : Pritam and Pedro रिलीज, Cyber Crime के थ्रिल के साथ अरशद की कॉमेडी का तड़का

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link