Ayodhya

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘रन फॉर योग’ में दौड़े लोग… रामनगरी में योग सत्र का आगाज

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर 'रन फॉर योग' को किया रवाना, आशा, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया विशेष योग प्रशिक्षण

अनिल निषाद

अयोध्या, 15 जून 2026

यूपी के अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को स्वास्थ्य और चेतना का संगम देखने को मिला। राम की पैड़ी के तट पर ‘रन फॉर योग’ और योग सत्र का उद्घाटन हुआ। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ है।

जिले में तैनात योग प्रशिक्षकों के माध्यम से आशा, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को विशेष योग प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी प्रशिक्षकों द्वारा संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे गांव-गांव और हर घर तक योग का संदेश पहुंचा सकें। आज का ‘रन फॉर योग’ उसी श्रृंखला का विस्तार है।

ये भी पढ़ें:

International Yoga Day Thousands Celebrate in Ayodhya (1)

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर योग’ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमारे स्वास्थ्य कर्मियों ने जिस प्रकार ब्लॉक स्तर तक योग का प्रशिक्षण लिया और अब उसे जन-जन तक पहुंचा रहे हैं, वह सराहनीय है। यह संकल्प अब मात्र एक दिवस का कार्यक्रम न रहकर एक दैनिक जीवनशैली बन गया है। स्वस्थ अयोध्या के निर्माण में योग की भूमिका सर्वोपरि है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह विष्णु ने कहा कि योग के वैज्ञानिक पहलुओं को जनमानस तक पहुंचाने में हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है। ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ केवल एक थीम नहीं, बल्कि बढ़ती उम्र में बीमारियों को नियंत्रित करने का एक अचूक माध्यम है।

कार्यक्रम में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राहुल कुमार सिंह, डॉ. मिथलेश कुमार वर्मा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. अशफाक अहमद, डॉ. हर्ष कुमार मिश्र, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. रोमी गुप्ता, डॉ. गिरजेश्वर उपाध्याय, डॉ. सरिता त्रिपाठी, डॉ. कविता निगम, डॉ. अखिलेश मिश्र, डॉ. मोहम्मद तस्लीम, डॉ. अजहर बानो, डॉ. आदित्य प्रकाश, डॉ. राजेश कुमार गौतम, डॉ. चंद्रकेश कुमार, डॉ. राम सुमिर राव मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अदिति यादव पर अभद्र पोस्ट का मामला पहुंचा साइबर थाने, सपा नेताओं ने रखी कार्रवाई की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link