Raebareli City

सम्मेलन में पहुंचे मंत्री… बोले- यूपी बन रहा शहद उत्पादन का प्रमुख केंद्र, कांग्रेस नेता पर कसा तंज

हरचंदपुर स्थित महावीर कॉलेज में मंडलीय औद्यानिक सम्मेलन का आयोजन, कार्यक्रम में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह हुए शामिल, कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयान पर किया पलटवार

विजय पटेल

रायबरेली, 16 जून 2026ः

यूपी के रायबरेली के हरचंदपुर स्थित महावीर कॉलेज में मंगलवार को उद्यान विभाग द्वारा मंडलीय औद्यानिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकार की विकास योजनाओं और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यूपी देश में शहद उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन रहा है और इस पहल से स्थानीय गरीब परिवारों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवगढ़ ब्लॉक में 10.5 करोड़ रुपये की लागत से शहद उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की गई है। उन्होंने जनपद में किए गए अन्य विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। बताया कि जिले में दो बड़ी मंडियों और 18 छोटी मंडियों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा गुरु गोविंद सिंह पार्क समेत विभिन्न परियोजनाओं पर लगभग 4,300 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

मंत्री ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद के 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर दिए गए बयान ‘हम भीख नहीं मांगेंगे’ पर तंज कसा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में कोई भी भीख न मांगे, यह सभी चाहते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में कोई भूखा न सोए। उन्होंने किसानों की समृद्धि के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  रायबरेली में अवैध खनन बना मौत का गड्ढा : मिट्टी धंसने से दो लोगों की दबकर मौत, दो अन्य गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link