National

जसपाल राणा की मां की हालत में सुधार, सोशल मीडिया पर फैली थी निधन की अफवाह

सोशल मीडिया पर निधन की अफवाह पर नेताओं ने शोक संवेदनाएं तक व्यक्त कर दीं, दिल्ली के आर्मी अस्पताल में चल रहा इलाज, डॉक्टरों ने हालत बताई स्थिर, शुभचिंतक बृजमोहन उप्रेती न लोगों से फर्जी वीडियो और अफवाहें न फैलाने की अपील की

न्यूज डेस्क, 16 जून 2026:

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा की मौत के बाद उनकी मां के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर आखिरकार विराम लग गया है। दिल्ली के अस्पताल से सामने आए एक वीडियो ने वायरल अफवाहों को गलत साबित कर दिया है।

बता दें कि गत 12 जून शुक्रवार को जसपाल राणा का निधन हो गया था। बेटे के निधन से उनकी मां श्यामा देवी को गहरा सदमा लगा। उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें नाजुक हालत में दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस बीच उनके भी निधन की खबरें वायरल हो गईं। मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के नेताओं ने भी शोक संवेदनाएं पोस्ट कर दीं।

Jaspal Rana's Mother is Recovering Well and Strong

ये भी पढ़ें:

पत्नी के इलाज में व्यस्त जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए साफ किया था कि उनकी पत्नी स्वस्थ हैं और निधन की खबरें गलत हैं। फिलहाल इसके बावजूद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आती रहीं।

Advertisement

इस बीच दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल से सामने आए वीडियो ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। इस वीडियो में जसपाल राणा की मां उपचाराधीन नजर आ रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। यह वीडियो उनके शुभचिंतक बृजमोहन उप्रेती ने अस्पताल पहुंचकर बनाया। उन्होंने वहां जसपाल राणा के भाई से मुलाकात कर उनकी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बाद में वीडियो साझा कर लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें।

READ MORE

ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति पुतिन ने की 'मेक इन इंडिया' की तारीफ, पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link