Uttarakhand

उत्तराखंड : SIR अभियान में 13 BLO ने बनाया रिकॉर्ड…आठ दिन में निपटाया पूरा काम

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 100 फीसदी गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन का लक्ष्य समय से पहले हासिल किया, अल्मोड़ा से लेकर टिहरी तक सात जिलों के 13 बीएलओ ने उपलब्धि दर्ज की उपलब्धि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई

देहरादून, 16 जून 2026:

उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसएआर) के बीच सात जिलों के 13 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने महज आठ दिन में गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर मिसाल पेश की है। 8 जून से शुरू हुए इस अभियान में इन अधिकारियों ने 100 फीसदी फार्म वितरण के साथ रिकॉर्ड समय में डिजिटल प्रविष्टि का कार्य भी पूरा कर लिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने इस उपलब्धि पर सभी 13 बीएलओ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तैनात सभी कार्मिक पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। जिन अधिकारियों ने निर्धारित समय से पहले अपना कार्य पूरा किया है, उनके प्रदर्शन से दूसरे बीएलओ को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Uttarakhand 13 BLOs Set Record in 8 Days (1)

ये भी पढ़ें:

पहले चरण में लक्ष्य पूरा करने वालों में अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से रमेश पुजारी और पुष्पा देवी शामिल हैं। चमोली जिले की बद्रीनाथ विधानसभा से पान सिंह नेगी और कर्णप्रयाग विधानसभा से हरीश नैनवाल ने भी कार्य समय से पहले पूरा किया। देहरादून जिले की चकराता विधानसभा क्षेत्र से मीनाक्षी रावत, पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से गब्बर सिंह, संगीता रावत और विजय बिष्ट ने भी गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया है।

इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से कर्ण बहादुर कार्की और जानकी चंद, रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से उषा रावत और निर्मला देवी, जबकि टिहरी गढ़वाल जिले की धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र से सुमन ने भी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का यह चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  धामी ने जनता व जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, दिव्यांगजन-वरिष्ठ नागरिकों को बांटे उपकरण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link