Lucknow City

लखनऊ : सातवें बड़े मंगल पर गूंजे पवनसुत के जयकारे… मंदिरों व भंडारों में दिखा भक्ति-सेवा का संगम

शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं, उमड़ी भीड़ की वजह से पुलिस ने किया रूट डायवर्जन, एक हजार से अधिक भंडारों में लाखों श्रद्धालुओं को शाम तक बांटा गया प्रसाद

लखनऊ, 16 जून 2026:

ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, जबकि जय बजरंगबली और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। दर्शन के लिए लोगों का आना देर रात तक जारी रहा।

bada-mangal-lucknow-bhandara-2026

अलीगंज स्थित नए और पुराने हनुमान मंदिर में तड़के से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ भीड़ लगातार बढ़ती गई। मंदिरों में पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का आयोजन चलता रहा। हनुमान सेतु मंदिर, हनुमत धाम, मौनी बाबा मंदिर, त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर समेत शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

भंडारों में दिखा उत्साह, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व विधायक नीरज वोरा ने की श्रद्धालुओं की सेवा

Advertisement

बड़े मंगल के मौके पर इस बार शहर के अलग-अलग इलाकों में बड़ी संख्या में भंडारों का आयोजन किया गया। प्रमुख सड़कों, चौराहों और मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं ने शरबत, ठंडा पानी, पूड़ी-सब्जी, हलवा और प्रसाद का वितरण किया। भीषण गर्मी के बावजूद सेवा कार्यों में जुटे लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ

3

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विश्व संवाद केंद्र जियामऊ आदि कई स्थानों पर आयोजित भंडारों व सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया। विधायक डॉ नीरज बोरा ने भी चौक के कोनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों को प्रसाद वितरण किया। लखनऊ के कुण्डरी रकाबगंज, बिरहाना रेलवे क्रासिंग के पास शाहमऊ हाउस में वरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रकाश शुक्ल एवं उनके परिजनों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।

इसके अलावा गोमतीनगर के विभवखंड चार में मंत्री आवास के पास चिनहट द्वितीय वार्ड के भाजपा पार्षद शैलेंद्र वर्मा की ओर से आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ भाजपा के कई नेता शामिल हुए। वहीं अलीगंज कॉलोनी के सेक्टर एल में मीडिया मेट्रिक्स के प्रमुख डॉ. चंद्रसेन वर्मा द्वारा आयोजित भंडारे में लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप विश्वकर्मा, विवेक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं हजरतगंज में बुफे भंडारा लगाया गया। यहां मटर पनीर, छोले, कढ़ी, सूखे आलू समेत सात तरह की सब्जी, पूड़ी, खस्ता, जीरा राइस, काजू राइस, आइसक्रीम सहित 21 तरह के व्यंजन के स्टॉल लगे। यहां श्रद्धालुओं ने अपनी इच्छा से खुद परोसकर खाया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बहन की विदाई के दिन हादसा... होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जाते समय भाई की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link