Uttarakhand

कपड़ों के गोदाम में धधकी आग… पलटन बाजार में हड़कंप, लाखों का सामान राख

देहरादून के भीड़भाड़ वाले इलाके में तृतीय तल पर था कपड़ों का गोदाम, दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, लिफ्ट लगाने के लिए वेल्डिंग का हो रहा था काम

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 17 जून 2026ः

उत्तराखंड के देहरादून के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र पलटन बाजार में बुधवार को एक कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

dehradun-paltan-bazar-clothing-warehouse-massive-fire

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार पलटन बाजार स्थित ननकानी गारमेंट्स के तृतीय तल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दमकल विभाग के चार वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कपड़ों की दुकान के तीसरे तल पर बने गोदाम में लगी थी, जहां बड़ी मात्रा में कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था।

Advertisement

आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भवन के तृतीय तल पर लिफ्ट लगाने के लिए वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं। बाजार क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्यों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  शिक्षकों का सचिवालय कूच... पुलिस ने रोका तो सड़क पर बैठ सरकार के खिलाफ लगाए नारे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link