NationalUttarakhand

NEET पेपर लीक : सुसाइड करने वाली छात्रा के घर पहुंचे कांग्रेसी युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने परिजनों से मुलाकात कर जताई संवेदना, केंद्र सरकार से परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग रखी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 18 जून 2026:

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से जुड़े मानसिक तनाव के बाद जान गंवाने वाली छात्रा रिया थापा के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना देश की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

परिजनों से बातचीत के दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उनका कहना था कि परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपनी बचत तक खर्च कर देते हैं, लेकिन पेपर लीक की घटनाएं मेहनत करने वाले छात्रों का मनोबल तोड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों से युवाओं में भविष्य को लेकर असुरक्षा बढ़ रही है। कई छात्र मानसिक दबाव में आ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने रिया थापा को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की मांग उठाई। मौके पर राजेंद्र शाह, विनीत प्रसाद भट्ट, रितेश जोशी, प्रशांत खंडूरी, सुमित राठौर समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  MDDA का अवैध निर्माणों पर कसा शिकंजा, ऋषिकेश में निर्माणाधीन तीन बिल्डिंग सील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link