Hardoi City

FRAUD: एक पैन कार्ड से बनवाए 7 क्रेडिट कार्ड, तीन फर्मों से लोन, ऐसे लगाया 11 लाख का चूना

हरदोई के लक्ष्मीपुरवा इलाके के युवक के साथ धोखाधड़ी, बैंक से फोन आने पर मामले की हुई जानकारी, जालसाज ने बैंकों में पीड़ित के नंबर बदल कर अपने नंबर डाले, पुलिस मामले की कर रही जांच

हरदोई, 19 जून 2026ः

यूपी के हरदोई के लक्ष्मीपुरवा इलाके के युवक के साथ पैन कार्ड के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई। जालसाज ने युवक के पैन कार्ड से सात बैंकों के क्रेडिट कार्ड बनवा लिए। साथ ही तीन वित्तीय संस्थानों से पर्सनल लोन भी ले लिया।

पीड़ित प्रशांत मिश्रा ने बताया कि उसे धोखाधड़ी का पता तब चला, जब 12 जून को कोटक महिंद्रा बैंक के प्रतिनिधि का फोन आया। इसके बाद प्रशांत ने पैसा बाजार पर अपनी रिपोर्ट देखी। उन्होंने बताया कि जालसाज ने उनके पैन कार्ड को एक अज्ञात आधार कार्ड से अवैध रूप से लिंक कर लिया। इस पूरी साजिश में 11 लाख रुपये से अधिक की क्रेडिट लिमिट और लोन का इस्तेमाल किया गया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने क्रेडिट कार्डों की डिलीवरी के लिए राजधानी लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्रों के पते दिए। यही नहीं आरोपी ने बैंकों में नंबर भी बदल दिए। उसने मुख्य मोबाइल नंबर अपना दिया और वैकल्पित नंबर प्रशांत का दर्ज कराया। इसके बाद प्रशांत के आधिकारिक ट्रांसयूनियन सिबिल (CIBIL) पोर्टल पर एक फर्जी ईमेल आईडी रजिस्टर्ड करके उसके प्रोफाइल को ब्लॉक कर दिया।

ये भी पढ़ें:

जालसाज ने आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर भी पीड़ित का मोबाइल नंबर और ईमेल हटाकर अपना डिटेल भरकर पासवर्ड बदल दिया। इस कारण प्रशांत अपने खातों को ऑपरेट करने में असमर्थ हो गया और उसका सिबिल स्कोर खराब हो गया। बैंक उस पर रिकवरी का दबाव बना रहे हैं।

Advertisement

आरोपी ने एचडीएफसी, कोटेक, आरबीएल, बॉब कार्ड, एसबीआई जैसे बैंकों के सात क्रेडिट कार्ड बनवाए। साथ ही एसबीआई, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और एक अन्य संस्थान से पर्सनल लोन लिया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Ayodhya: स्कॉर्पियो की छत उड़ी, पहिया भी निकला, ट्रक से टक्कर में तीन की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link