Barabanki City

बाराबंकी : मेगा मार्ट के पास चल रहा था सेक्स रैकेट, गांजा-कोडीन सिरप भी बरामद, 4 हिरासत में

शहर में हाईवे किनारे मेगा मार्ट के सामने गली में पुलिस का छापा, संदिग्ध देह व्यापार और नशे के नेटवर्क की जांच तेज, तीन महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, मौके से गांजे की 50 पुड़िया, कोडीन सिरप की कई शीशियां और कुछ दवाएं बरामद

बाराबंकी, 20 जून 2026:

नगर कोतवाली इलाके में हाईवे पर नाका पैसार के पास मेगा मार्ट के सामने स्थित एक गली में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार और नशे के कारोबार का अड्डा पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके से गांजे की 50 पुड़िया, कोडीन सिरप की कई शीशियां और कुछ दवाएं बरामद की हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, नगर क्षेत्र में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन सूचनाओं की तस्दीक के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। रात में पुलिस ने घर पर दस्तक दी। अंदर से थोड़ी पूछताछ के बाद दरवाजा खोल दिया गया। टीम में शामिल महिला पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान सभी को एक जगह खड़ा रखा गया। गांजा व सीरप आसानी से मिल गया। उन्हें छिपाने की कोई शातिर कोशिश नहीं की गई थी।
barabanki-mega-mart-sex-racket-drugs-raid-four-detained

छापेमारी करीब दो घंटे तक चली, जिसमें कई लोगों को मौके से पकड़कर पूछताछ के लिए ले जाया गया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, गरिमा पंत और पुलिस की विशेष टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने मौके से मिले साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और बरामद सामग्री की जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अगर जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बहराइच व गोंडा जाने वाले ध्यान दें: 10 फरवरी से दो माह बंद रहेगा संजय सेतु...होगा मरम्मत कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button