Uttarakhand

गुरुद्वारा प्रबंधन से नाराज निहंग सिखों का हंगामा… वार्ता विफल, प्रशासन अलर्ट

नगरासू गुरुद्वारे परिसर में अपनी मांगों को लेकर डटे निहंग, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात

योगेंद्र मलिक

रुद्रप्रयाग, 21 जून 2026ः

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित नगरासू गुरुद्वारे में निहंगों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। वे गुरुद्वारा प्रबंधन के रवैये से नाराज हैं। पुलिस अधिकारी निहंगों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन निहंग लगातार दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर गुरुद्वारा परिसर में डटे हुए हैं। इससे पहले 16 जून को कर्णप्रयाग में भी निहंग सिखों का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया था।

जानकारी के अनुसार शनिवार को गुरुद्वारे में किसी मुद्दे को लेकर निहंग सिखों और प्रबंधन पक्ष के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद कुछ निहंगों ने गुरुद्वारा परिसर में ही डेरा जमा लिया और अपनी मांगों को लेकर विरोध शुरू कर दिया। मौके पर डीएम विशाल मिश्रा व एसपी नीहारिका तोमर पहुंचे। प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की गई। डीएम ने लाउडस्पीकर से कई बार निहंगों से वार्ता कर समाधान निकालने और शांतिपूर्ण ढंग से गतिरोध समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
rudraprayag-nangrasu-gurudwara-nihang-sikh-protest-badrinath-highway

स्थिति को देखते हुए बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

बता दें कि 16 जून को कर्णप्रयाग में निहंग सिखों से जुड़े विवाद के बाद यह दूसरा मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की भी नजर इस पर है। प्रशासन का कहना है कि बातचीत के माध्यम से जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button