Uttarakhand

खतरे से पहले उत्तराखंड में अलर्ट : UP Fire Tragedy के बाद इमारतों का होगा Fire Safety Audit

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी विभागों को सुरक्षा मानकों पर सख्ती बरतने को कहा, ऊंची इमारतों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और तंग गलियों में बने भवनों का होगा सर्वे, डीएम को संवेदनशील क्षेत्रों की मौके पर जांच के निर्देश दिए

देहरादून, 23 जून 2026:

उत्तर प्रदेश में हाल में हुई अग्निकांड की घटना के बाद उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य में किसी भी संभावित हादसे से पहले खतरे को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर Fire Safety Audit अभियान शुरू किया जा रहा है। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी भवनों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की जांच के कड़े निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने सभी सचिवों और जिलाधिकारियों से कहा है कि जनपदों में ऊंची इमारतों, ज्यादा भीड़ वाले इलाकों, असुरक्षित निकासी मार्ग वाले परिसरों और तंग गलियों में बने भवनों का अनिवार्य रूप से स्थलीय सर्वे कराया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों की मौके पर जांच कर वहां मौजूद जोखिमों का आकलन किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की आग की घटना से पहले जरूरी कदम उठाए जा सकें।

राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को जनपद स्तर पर अभियान चलाकर ऐसे भवनों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, जहां सुरक्षा मानकों में कमी हो सकती है। सर्वे के दौरान निकासी व्यवस्था, पहुंच मार्ग और अग्निशमन संसाधनों की उपलब्धता पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी विभागों के सचिवों को अपने-अपने सेक्टर में व्यापक Safety Audit कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद जहां भी कमियां मिलें, वहां फायर सेफ्टी मानकों को तय समय में लागू किया जाए। यह भी साफ कर दिया गया है कि सुरक्षा नियमों के पालन में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  EPFO की 'संवेदना सेल' का शुभारंभः भागदौड़ से छुटकारा, तेजी से होगा मृत्यु दावों का निपटारा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button