Lucknow City

लखनऊ में अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन : एलन, ग्रेविटी समेत 12 कोचिंग-लाइब्रेरी सील, संचालक भागे

अलीगंज अग्निकांड में 15 मौतों के बाद एलडीए और फायर विभाग की संयुक्त कार्रवाई तेज, नियमों के उल्लंघन और अवैध निर्माण पर चला सीलिंग अभियान

लखनऊ, 24 जून 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित बहुमंजिला बिल्डिंग में हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आया है। बुधवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने शहरभर में अभियान चलाकर 12 कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी को सील कर दिया। कार्रवाई की जद में एलन, ग्रेविटी, गवर्नमेंट एग्जाम वाला और पैरामाउंट जैसे बड़े संस्थान भी आए।
lucknow-fire-action-lda-seals-allen-gravity-coaching-centers-aliganj

इस कार्रवाई की भनक लगते ही कई कोचिंग और लाइब्रेरी संचालक अपने सेंटर बंद कर मौके से फरार हो गए। कोचिंग में अचानक छुट्टी होने से छात्र-छात्राएं सड़कों पर भटकते नजर आए। कृष्णानगर क्षेत्र के एक टावर में संचालित एलन कोचिंग सेंटर पर एलडीए की टीम के पहुंचते ही कक्षाएं तत्काल बंद करा दी गईं। छात्रों को बाहर निकालने के बाद पूरे परिसर को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भवन से जुड़े नियमों के उल्लंघन के चलते यह कार्रवाई की गई है।
lucknow-fire-action-lda-seals-allen-gravity-coaching-centers-aliganj

इसी क्रम में फिनिक्स मॉल के सामने केबीसी-2 टावर की तीसरी मंजिल पर संचालित गवर्नमेंट एग्जाम वाला पावर्ड बाय फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में नोटिस चस्पा कर सीलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह और सहायक अभियंता एसके सोलंकी सहित प्रवर्तन दल मौके पर मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें:

कपूरथला स्थित ग्रेविटी कोचिंग के संचालक कार्रवाई की सूचना मिलते ही सेंटर छोड़कर भाग निकले। टीम ने मौके पर पहुंचकर संस्थान को सील कर दिया। वहीं अलीगंज में संचालित पैरामाउंट कोचिंग में अवैध निर्माण पाए जाने पर उसे भी सील कर दिया गया।
lucknow-fire-action-lda-seals-allen-gravity-coaching-centers-aliganj

Advertisement

सीलिंग के बाद कई छात्र अपना बैग, किताबें और अन्य सामान लेने दोबारा कोचिंग सेंटर पहुंचे। सूचना मिलते ही एलडीए की प्रवर्तन टीम फिर मौके पर पहुंची और अपनी निगरानी में छात्रों को आवश्यक सामान निकलवाने के बाद परिसर खाली कराया। इसके बाद भवनों को दोबारा बंद कर दिया गया और किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई।

एलडीए अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सील किए गए परिसर का किसी भी प्रकार से उपयोग किया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि शहर में ऐसे सभी संस्थानों की जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अवैध निर्माण पर कसेगा शिकंजा, 50 JE की होगी भर्ती, अग्निकांड के बाद एक्शन में LDA

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link